Andaaz 2 का टीजर हंस पड़े अक्षय कुमार के फैंस, बोले '2025 का पहला अजूबा...'

Andaaz 2 teaser: साल 2003 में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता स्टारर फिल्म अंदाज आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। सालों बाद फिल्म अंदाज के मेकर्स इसके सीक्वल का ऐलान किया है। अंदाज के मेकर्स फिल्म अंदाज 2 से तीन नए कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।

Andaaz 2 teaser: 2000 की शुरुआत में अक्षय कुमार ने सुनील दर्शन के साथ कई सारी फिल्में की थीं, जिनमें से एक अंदाज थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता जैसी हसीनाएं नजर आई थीं। लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की यह पहली फिल्म थी और इस फिल्म से दोनों को बॉलीवुड में पहचान मिल गई थी। फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के कई सारे स्टीमी सीन्स थे, जिन्होंने लोगों के बीच तहलका मचा दिया था। इन स्टीवी सीन्स की वजह से फिल्म अंदाज को काफी फायदा हुआ था और ये हिट रही थी। अंदाज की रिलीज के सालों बाद सुनील दर्शन ने इसके सीक्वल का ऐलान किया है।

Andaaz 2

फिल्म अंदाज 2 से तीन नए बच्चों को लॉन्च करेंगे सुनील दर्शन

सुनील दर्शन ने कुछ देर पहले ही फिल्म अंदाज 2 का टीजर लॉन्च किया है। इस टीजर के साथ ही उन्होंने खुलासा कर दिया है कि वो तीन नए कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। अंदाज फ्रेंचाइजी की जबरदस्त रीकॉल वैल्यू है, जिस कारण दर्शक अंदाज 2 के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। सुनील दर्शन भी इस फिल्म से इंडस्ट्री में जबरदस्त वापसी करना चाहते हैं।

End of Feed