Ahaan Panday : अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे करेंगे बॉलीवुड में दमदार एंट्री, सभी स्टार किड्स की कर देंगे छुट्टी !!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2023, 04:07 PM IST

Ahaan Panday debuting next year under yrf banner :बॉलीवुड के फेमस स्टार किड और अनन्या पांडे(Ananya Pandey) के कजिन अहान पांडे(Ahaan Panday) अगले साल yrf बैनर तले बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं।​​​मिली जानकारी के मुताबिक़ अहान पिछले तीन साल से आदित्य चोपड़ा के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं अहान की यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच में दस्तक देगी।

Ahaan Panday : बॉलीवुड के फेमस स्टार किड और अनन्या पांडे(Ananya Pandey) के कजिन अहान पांडे(Ahaan Panday) जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान पिछले तीन सालों से आदित्य चोपड़ा(Aditya Chopra) के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगे हुए हैं अब खबर आ रही है कि अहान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में YRF बैनर के तले बनने जा रही है।

Ahaan Panday Bollywood Debut

Ahaan Panday Bollywood Debut

बॉलीवुड के फेमस स्टार किड अहान को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मिल गया है जिसके बाद वह अगले साल बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अहान पिछले तीन साल से आदित्य चोपड़ा के साथ एक्टिंग की बारीकियां सीख रहे थें।अब यश राज फिल्म जल्द ही अहान को लॉन्च करने वाली है। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच में दस्तक देगी।

End of Feed