अनंत अंबानी-राधिका मर्चन्ट की शादी को हुए एक साल, सलमान खान से लेकर शाहरुख खान ने दिया जोड़े को आशीर्वाद

Anant-Radhika Ambani First Anniversary: अंबानी परिवार की सबसे शानदार राधिका और अनंत की शादी को पूरा एक साल हो गया। इस जोड़े की शादी को पूरे देश में त्योहार की तरह मनाया गया था। अपनी पहली सालगिरह पर इन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। जिसमें सलमान और शाहरुख खान की विश भी शामिल है।

Anant-Radhika Ambani First Anniversary: अनंत अंबानी( Anant Ambani) और राधिका मर्चन्ट( Radhika Merchant) की शादी को पूरा एक साल हो गया। पिछले साल इन दिनों इंडिया में ऐसा जश्न मनाया गया था जो आज से पहले किसी ने नहीं देखा। यह शादी इतनी शानदार थी कि इस लोग आज भी इसे याद करते हैं। शादी और जश्न के एक साल पूरे होने की खुशी में हर कोई इस जोड़े को बधाई देता नजर आ रहा है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से स्टार्स भी राधिका-अनंत को सालगिरह पर विश भेज रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक इन स्टार्स ने कपल को बधाई दी है। आइए उनकी पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Anant-Radhika Ambani First Anniversary

Image Source: Zoom Instagram

अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) जिन्होंने अपने परिवार के साथ इस शादी में जान डाल दी थी, उन्होंने इस जोड़े के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर ने लिखा " इस नए जोड़े को शादी के एक साल पूरे होने की खूब बधाई, आगे के आने वाले सालों में आप हमेशा साथ रहे, आपके लिए ढेर सारा प्यार और अच्छी सेहत की दुआ" । वहीं एक्टर रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कपल को शादी की बधाई देते हुए प्यारी सी फोटो शेयर की है।

End of Feed