Amitabh Bachchan Birthday Wishes: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रविवार, 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। किसी ने बिग बी के एक्टिंग और आवाज की तारीफ की, तो किसी ने उन्हें अपना गुरु और प्रेरणा बताया। सोशल मीडिया पर सितारों के संदेशों के बीच अमिताभ बच्चन के लिए लोगों का प्यार एक बार फिर देखने को मिला। कमल हासन (Kamal Haasan), चिरंजीवी (Chiranjeevi), काजोल (Kajol), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) समेत कई कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर ये स्टार्स विश करते नजर आए। (Image Source: Sanjay Dutt And Kamal Haasan Instagram/ X)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana के पोस्टर में दिखा राम-दशरथ का इमोशनल रिश्ता, Ranbir Kapoor को देख भावुक हुए लोग
कमल हासन ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए। इस मौके पर कमल हासन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'उन्होंने अपनी भारी आवाज को आइकॉनिक बनाया, ठहराव को नाटकीय बना दिया और भौंह उठाने को कहानी में एक बड़ा मोड़ बना दिया। अमित जी ‘देवियों और सज्जनों’ जैसे साधारण शब्दों को भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरुआत जैसा बना सकते हैं। वह हमेशा सबसे अलग रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो, एंग्री यंग मैन।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ajay Devgn अब Chauhaan बनकर मचाएंगे धमाल, कारगिल में शुरू हुई शूटिंग
चिरंजीवी ने अमिताभ को बताया गुरु
एक्टर चिरंजीवी ने भी अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपना 'सबसे प्यारा गुरु जी' कहा। उन्होंने सिनेमा के प्रति बच्चन के प्यार और अपने काम के प्रति उनके सम्मान की तारीफ की। चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे गुरु जी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सिनेमा के लिए आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है।'
अमिताभ बच्चन को इन स्टार्स ने किया विश।
काजोल ने शेयर की पुरानी तस्वीर
काजोल (Kajol) ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से बिग बी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, हमारे मजाकिया और बेहद कूल नेचुरल फेनोमेनन! हमेशा अच्छी सेहत और खुशियों की कामना करती हूं।' दोनों ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने भी मेगास्टार को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने भी लुटाया प्यार
एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी जन्मदिन पर लिखा, 'मैं आपसे कितनी भी बार मिलूं, आपसे मिलने का वही उत्साह रहता है, वही हैरानी और खुशी, जो आपको बचपन में देखते हुए महसूस होती थी। हर मुलाकात मुझे कुछ नया सिखाती है और आपकी तारीफ करने की एक और वजह देती है। हमेशा आभारी हूं हमेशा आपका मुरीद रहूंगा। जन्मदिन मुबारक हो सर।' संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'डियर सर, जन्मदिन मुबारक हो और भगवान आपको आशीर्वाद दें। आपने हमेशा मुझसे प्यार किया है और इसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं। आप मेरे हीरो हैं और मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। आपके साथ काम करना ही मेरे लिए सम्मान की बात है। एक बार फिर जन्मदिन मुबारक हो सर, आपसे प्यार करता हूं।' इसके अलावा और भी स्टार्स ने अमिताभ बच्चन को विश किया है।
