अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, सिनेमाघरों में 100 रुपये से कम में देखें Goodbye

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:07 PM IST

Amitabh Bachchan : कल अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। एक्टर के जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा मिल रहा है। एक्टर के जन्मदिन पर आप उनकी फिल्म गुडबाय आधे से भी कम दाम में देख सकते हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कल जन्मदिन हैं। एक्टर अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा मिल रहा है। एक्टर के जन्मदिन के दिन आप उनकी फिल्म गुडबाय (GoodBye) 80 रुपये में सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ये खास तोहफा फैंस को मेगास्टार अमिताभ बच्चने के जन्मदिन पर दिया जा रहा है। अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुडबाय हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में नीना गुप्ता (Neena Gupta) भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

good bye

गुडबाय (Image : Instagram)

बाल्जी मोशन पिक्वचर्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा, 'कल बिग बी 80 साल के हो जाएंगे और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के मौके पर 11 अक्टूबर 2022 को केवल 80 रुपये में आप अपने परिवार के साथ अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय देख सकते हैं'।

End of Feed