81 की उम्र में काम करने पर Amitabh Bachchan ने दिया रिएक्शन, बोले- ये मेरी जॉब है आपको क्या दिक्कत है

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में फिल्मों में एक्टिव हैं। एक्टर बिना ब्रेक लिए काम कर रहे हैं। एक्टर ने अपने ब्लॉग में बताया कि लोग सेट पर अक्सर पूछते हैं कि मेरे काम करने का क्या कारण है। मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। मेरे लिए ये नौकरी है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 81 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। एक्टर फिल्मों के साथ टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि इस उम्र में भी वो इतना काम क्यों करते हैं। एक्टर ने कहा कि मेरे पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। मेरे लिए ये एक नौकरी करने का अवसर है। एक्टर ने आगे कहा, क्या इससे किसी को कोई दिक्कत है।

उन्होंने लिखा, वो मुझसे सेट पर अक्सर पूछते रहते हैं कि मेरे काम करने का क्या कारण है। मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। सिवाय इसके कि ये मेरे लिए नौकरी करने का अवसर है और क्या कारण हो सकता है। बिग बी ने कहा कि कई लोगों के पास उनकी कंडीशन्स होती हैं। कुछ लोग अपने रोल मॉडल को फॉलो करते हैं। मेरी जगह पर आप आकर देखिए और पता लगाइए। शायद आप सही हो शायद नहीं। आपको अपना जवाब ढूंढने की आजादी है और मुझे मेरा काम करने की।

End of Feed