टीवी मसाला

Bigg Boss Season 18 Contestants List: सलमान के शो में दिखेगा टीवी-यूट्यूबर के बीच जंग, देखें कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट!

Bigg Boss Season 18 Contestants List, Salman Khan BB18 Tentative Name, Photos: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 के ऑनएयर होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं इस बार शो में कौन-कौन से खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।

Image

Salman Khan (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss Season 18 Contestants List: बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो है। शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स ने कुछ समय पहला इसका ओटीटी वर्जन रिलीज किया था। बिग बॉस ओटीटी 3 को लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन ओटीटी से ज्यादा फैंस को इसके टीवी पर ऑनएयर होने का इंतजार रहता है। बिग बॉस 18 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। फैंस इस बात को जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि इस बार शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं।

सलमान खान के शो में शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, स्प्लिट्सविला 15 की कंटेस्टेंट रह चुकीं कशिश कपूर, जैन सैफी, पूजा शर्मा, डॉली चायवाला, मिस्टर फैजू, बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप अभिषेक मल्हन, एक्टर शीजान खान का नाम शामिल है। दलजीत कौर समते कई सेलेब्स का नाम शामिल है।

देखें बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स की लिस्टस्प्लिट्सविला 15 कंटेस्टेंट कशिश कपूरसोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जैन सैफी
1.शोएब इब्राहिम
2.बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी
3.

4.टीवी एक्ट्रेस पूजा शर्मा 5.डॉली चायवाला 6.सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मिस्टर फैजू 7.बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप अभिषेक मल्हन8.एक्टर शीजान खान 9.एक्ट्रेस दलजीत कौर10.बंगाली एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ नुसरत जहां 11.पांड्या स्टोर एक्ट्रेस एलिस कौशिक12.यूट्यूबर और एक्टर हर्ष बेनीवाल 13.टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योती 14.सोमी अलीबिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स को मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है। शो के प्रीमियर पर ही मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा करेंगे। फैंस शो के प्रीमियर डेट के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शो ऑक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article