वाईआरएफ स्पाई यूनियवर्स इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) पर काम कर रहा है। ये पहली फीमेल सेंट्रिक एक्शन थ्रिलर स्पाई यूनिवर्स फिल्म होगी। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) मुख्य भूमिका में हैं। दोनों एक्ट्रेसेस इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। फिल्म में आलिया, शरवरी के साथ विलेन के रोल में बॉबी देओल मुख्य भूमिका निभाएंगे। अल्फा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में ऋतिक रोशन कैमियो रोल में नजर आएंगे। एक्टर फिल्म में वॉर के कबीर का रोल प्ले करेंगे। एक्टर फिल्म में आलिया के मेंटर का किरदार निभाएंगे।
पहली बार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में क्रॉसओवर नहीं हुआ है। इससे पहले शाहरुख खान की पठान में सलमान का कैमियो रोल था और सलमान की टाइगर जिंदा है में शाहरुख खान का कैमियो रोल था। श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 में वरुण धवन भेड़िया बनकर आए थे। रोहित शेट्टी ने भी अपनी फिल्म सिंघम अगेन की फ्रेंचाइजी में पुराने एक्टर्स नजर आएंगे।
अल्फा के लिए आलिया-शरवरी है तैयार
फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं, अगर बात अल्फा की करें तो इस फिल्म का निर्देशन शिव रवाली कर रहे हैं। फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जुलाई में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्फा का टीजर शेयर किया था। फिल्म के धमाकेदार टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। अल्फा के बारे में बात करते हुए शरवरी ने कहा था कि वो जॉन अब्राहम से बहुत कुछ सीख रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि जॉन से बेहतर कोई एक्शन नहीं कर सकता है। मैंने उन्हें वेदा में हर दिन परफॉर्म करते हुए देखा है।
