बॉलीवुड

Khushi Kapoor संग रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच Vedang Raina ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं बैक सीट ले रहा हूं..'

Khushi Kapoor and Vedang Raina Relationship Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना के रिलेशनशिप की सुर्खियां काफी समय से बनी हुई हैं। कॉफी विद करण के लेटेस्ट सीजन में भी खुशी कपूर ने अपने इस रिलेशनशिप को लेकर कई हिंट दिए थे, आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Vedang-Khushi (credit Pic: Instagram)

Khushi Kapoor and Vedang Raina Relationship Rumors: वेदांग रैना ने द आर्चीज़ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बना ली है और अब वह अपनी अगली फिल्म जिगरा (Jigra) में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। पर्सनल लाइफ में वेदांग, खुशी कपूर के साथ अपने रूमर्ड रिलेशनशिप के चक्कर में सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, वहीं सोशल मीडिया पर भी वह एक साथ इंट्रैक्ट करते नजर आते हैं। हाल ही में वेदांग ने खुलासा किया कि उनके करियर की वजह उनकी डेटिंग लाइफ पीछे छूट गई है। वेदांग के इस कमेंट ने फैंस को काफी हैरान कर दिया है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

जीक्यू इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में वेदांग रैना से उनकी मौजूदा डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया। जिसपर एक्टर ने कहा, 'फिलहाल मेरी डेटिंग लाइफ पीछे छूट रही है क्योंकि मैं अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूं।' वेदांग से कहा कि इस समय वह अपना पूरा ध्यान करियर पर ही देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस समय अपनी जिंदगी इंजॉय भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही वेदांग ने कहा कि डेट करना कोई रुकावट जैसा नहीं है बल्कि यह आपके लिए अच्छा ही साबित हो सकता है। इसकी के साथ ही उन्होंने कहा कि अब थोड़ा बहुत फेमस हो जाने के बाद डेट करना मुश्किल हो गया है। वेदांग ने खुलासा किया कि उनका लोगों से मिलना-जुलना कम हो गया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article