अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक के रूप में जाना जाता है। एक्टर ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी, लेकिन उन्हें पहचान 1973 में फिल्म जंजीर से मिली। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमें दीवार, शोले, अभिमान, और मुकद्दर का सिकंदर फिल्म है। वहीं फिल्म बाग़बान और शेले में बिग बी हेमा मालिनी के साथ नजर आए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस बाग़बान-2 की डिमांड कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan
एक बार फिर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी होली के मौके पर एक साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी मुलाकात थोड़ी अलग है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। बता दें ये शख्स अमिताभ बच्चन बल्कि उनका हमशक्ल शशिकांत पेडवाल है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.1 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं। जो एकदम स्टाइल, हाइट, शक्ल, नक्ल में बिग बी जैसे हैं। इस वायरल वीडियो में नकली अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी दोनों होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे है। साथ ही वीडियो देखकर कंफ्यूज भी हो रहे हैं। इस वीडियो में हेमा मालिनी कहती हैं कि उनकी तरफ से सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बाग़बान-2 की भी डिमांड कर रहे हैं। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके है, लेकिन इस उम्र में भी वो अपने कामों को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन कल्कि 2898 AD पार्ट-2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण साथ में नजर आए थे। इसके अलावा बिग बी ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आ सकते हैं। अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'आंख मिचौली 2' भी शामिल है।
