84 वर्षीय Amitabh Bachchan की अचानक बिगड़ी तबीयत! हेल्थ अपडेट देते हुए मांगी माफी

Amitah Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, अचानक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

Amitah Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अमिताभ बच्चन ने बड़े पर्दे पर कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, एक्टर को लेकर अटकलें लग रही हैं कि 84 वर्ष की उम्र में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। अमिताभ बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में अपने फैंस से माफी भी मांगी। अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

Amitabh Bachchan की बिगड़ी तबीयत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक्स प्लेटफॉर्म पर अक्सर अपने विचार साझा करते नजर आते हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में माफी मांगते हुए लिखा, "क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने के लिए कहा गया है। तो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं।" अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट के जवाब में लिखा, "प्रणाम गुरुजी, आप अपना ध्यान रखें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जिंदगी में आराम बहुत जरूरी है। आप पूरी ऊर्जा के साथ वापस आइएगा। ईश्वर आपको लंबी आयु और अच्छी सेहत दें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "इतने खून-खराबे की जरूरत...", Shashi Tharoor ने दिया धुरंधर सीरीज का बेबाक रिव्यू

    End of Feed