Amitabh Bachchan मीडिया पर क्यों भड़के? भगवान कृष्ण की प्रार्थना को गलत तरीके से पेश करने का लगाया आरोप

अमिताभ बच्चन ने मीडिया के कुछ हिस्सों पर उनकी बातों का गलत मतलब निकालने का आरोप लगाया है। भगवान कृष्ण की प्रार्थना को चुनौती बताकर पेश किए जाने पर बिग बी ने नाराजगी जताई।

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रविवार को अपने घर के बाहर जमा फैंस का अभिवादन किया, लेकिन इस बार चर्चा उनकी झलक से ज्यादा उनके एक संदेश को लेकर हो रही है। अभिनेता ने मीडिया के कुछ हिस्सों पर उनकी बातों का गलत मतलब निकालने और धार्मिक प्रार्थना को विवाद से जोड़ने का आरोप लगाया है। अमिताभ का कहना है कि भगवान कृष्ण के लिए लिखे उनके शब्दों को विरोधियों को चुनौती देने के रूप में पेश किया गया, जबकि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। इस मामले पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan ने तोड़ी सालों पुरानी परंपरा? मन्नत के बाहर नहीं आए किंग खान, नोट से जताया प्यार)

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

'हाथी घोड़ा पालकी' वाली बात पर दी सफाई

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया कि वह अक्सर भगवान कृष्ण की भक्ति में 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' कहते हैं। उनके मुताबिक, यह एक प्रार्थना है, न कि किसी को चुनौती देने या धमकाने का संदेश। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खबरों में उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया और ऐसा दिखाया गया, जैसे वह अपने विरोधियों को मुकाबले के लिए ललकार रहे हों। अमिताभ बच्चन ने मीडिया पर निशाना साधते हुए अपने करीब 5 करोड़ फॉलोअर्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों की बड़ी संख्या है और उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करना सही नहीं है। अमिताभ ने यह भी सवाल उठाया कि अगर किसी से गलती होती है, तो उसे अपनी गलती मानकर माफी मांगनी चाहिए, लेकिन खबरों में ऐसा रवैया नजर नहीं आता।

End of Feed