Samay Raina के जोक के बाद Amitabh Bachchan की क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाया हड़कंप, बोले- अपनी मनमानी बंद...

Amitabh Bachchan Cryptic Post Viral After Samay Raina Joke: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है। ये ब्लॉग समय रैना के जोक के बाद सामने आया है।

Amitabh Bachchan Cryptic Post Viral After Samay Raina Joke: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग से सिनेमा की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है। अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं और फैंस के साथ अपनी राय साझा करते दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक क्रिप्टिक नोट लिखा, जिसके वायरल होते ही फैंस भी हैरान रह गए। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को समय रैना से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पर चुटकी ली थी। उन्होंने कहा था, "सर आपने इतना पोलियो का विज्ञापन किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए।" इस जोक के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोस्ट सुर्खियां बटोर रही है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle को 92 वर्ष की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती

amitabh bachchan on samay raina

अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी, इंस्टाग्राम)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में लिखा, "हर दिन नई सोच नई कल्पनाएं लेकर आती हैं और हर एक को उतनी ही लगन से आगे बढ़ाने की इच्छा भी जितनी उसकी जरूरत है। ये सब एक ही बार में नहीं किया जा सकता है, इसलिए आप 'एक सपर पर एक' के सिद्धांत से काम करते हैं। ठीक है, लेकिन मन लगातार उन कामों को याद दिलाता है कि अभी क्या करना बाकी है और उनकी चिंता भी होती है। तो आप सबकुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं। इस उम्मीद में की मन अपनी मनमानी बंद कर देगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इंटरनेट का तूफान इतनी जोर से होता है कि आपका ध्यान कई चीजों की ओर खींच लेता है।" यह भी पढ़ें: ‘तू गधे पर बैठने लायक...’ Samay Raina पर ज्वालामुखी की तरह फटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, खूब सुनाई खरी-खोटी

End of Feed