Goodbye की टिकट की कीमत में आई गिरावट, 150 रुपए में देख सकेंगे फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 05:06 PM IST

Goodbye Ticket Price on Opening Day: अब गुडबाय की रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों को लुभाने के लिए खास ऑफर दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने सिनेमा लवर को एक खास तोहफा दिया है।

Goodbye Ticket Price: फिल्म गुडबाय इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना को हम अमिताभ बच्चन की बेटी के रोल में देखने वाले हैं। अब गुडबाय की रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों को लुभाने के लिए खास ऑफर दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने सिनेमा लवर को एक खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म की टिकट की कीमतों को कम कर दिया है। ऐसे में दर्शक कम दाम पर फिल्म देख सकते हैं।

goodbye

goodbye

150 रुपए में मिलेगा टिकट

गुडबाय के मेकर्स ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। टिकट्स की कीमतें कम होने की जानकारी अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी है। अपने वीडियो में बिग बी कह रहे हैं, '7 अक्टूबर को फिल्म गुडबाय रिलीज होने वाली है। हमने सोचा है कि 7 अक्टूबर को गुडबाय की टिकट की कीमत कुछ खास होगी। ओपनिंग डे पर गुडबाय का टिकट 150 रुपए में मिलेगा।' ऐसे में जो लोग ओपनिंग डे पर गुडबाय देखने के प्लान बना रहे हैं उनके लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है।

End of Feed