अपनी बेटी Ira Khan को चीयर करने पहुची Amir Khan की पूर्व पत्नी Reena Dutta , पूरी फैमिली को एक साथ देख खुश हुए फैंस

Amir Khan with EX Wife Reena Dutta : आमिर खान को नूपुर शिखरे और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के साथ सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड जीतने पर इरा खान का हौसला बढ़ाते देखा गया। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Amir Khan with EX Wife Reena Dutta : बॉलीवुड स्टार आमिर खान( Amir Khan) बीती रात मुंबई में अपनी बेटी इरा खान( Ira Khan) दामाद नूपुर शिखरे( Nupur Shikhare) और पूर्व पत्नी रीना दत्ता( Reena Dutta) के साथ एक समारोह में नजर आए। यह मौके था सीएसआर जर्नल अवॉर्ड समारोह का जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इरा खान को सम्मानित किया। आमिर खान को इस मौके पर एक्स पत्नी के साथ देखकर हर कोई हैरान हो गया।

Amir Khan with EX Wife Reena Dutta

अभिनेता आमिर खान शनिवार को अपनी बेटी इरा खान, अपने होने वाले दामाद नुपुर शिखरे और अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के साथ मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। आमिर खान को नूपुर शिखरे और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के साथ सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड जीतने पर इरा खान का हौसला बढ़ाते देखा गया। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। तस्वीरों में आमिर को क्लीन शेव लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने मैरून शॉर्ट कुर्ता पहने थे। दूसरी ओर, रीना ने गुलाबी साड़ी चुनी, जबकि इरा काले और सफेद साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। आमिर खान और इरा खान आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। वहीं आमिर खान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उपहार लेटे हुए भी नजर आए।

End of Feed