ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों के बीच इस शख्स ने दिया बड़ा बयान, कहा: 'मिया-बीवी तो रहेंगे ही...'

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच निखिल द्विवेदी ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही हैं। बता दें ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन और निखिल द्विवेदी एक साथ फिल्म 'रावण' में नजर आए थे। आइए जानते हैं कि निखिल द्विवेदी ने क्या कहा है।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है और ये कभी-भी तलाक ले सकते हैं। कुछ रिपोर्ट तो ये तक दावा करती है कि कपल अभी-भी अलग-अलग घर में रहते हैं। इसी बीच निखिल द्विवेदी ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही हैं। आइए जानते हैं कि निखिल द्विवेदी ने क्या कहा है।

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन और निखिल द्विवेदी एक साथ फिल्म 'रावण' में नजर आए थे। 'रावण' 18 जून 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'रावण' मणिरत्नम द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निखिल द्विवेदी से कपल के साथ फिल्म में काम करने के बारे में पूछा गया इसपर निखिल द्विवेदी ने कहा-"यह कपल साथ काम करते समय फिल्म सेट पर प्रोफेशनल तरीके से पेश आते थे।" जब उनसे सेट पर उनके व्यवहार के बारे में पूछा गया, तो निखिल ने बताया "शादी-शुदा मिया बीवी है तो मिया बीवी तो रहेंगे ही ना। हमने उन्हें कभी-भी अलग नहीं देखा। उनका रिश्ता कभी भी उनके काम में बाधा नहीं डाल सकता"।

End of Feed