Krrish 4 झोली में गिरते ही ऋतिक रोशन के साथ डबल डेट पर निकली प्रियंका चोपड़ा, फोटो देख फैंस ने कहा-"अब तो मिल गया सबूत..."

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2025, 10:52 AM IST

Krrish 4: ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की भी एंट्री होने वाली है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस को बड़ा सबूत मिला है।

Krrish 4: 12 साल बाद कृष फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म आने वाली है, जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा तेज है। कृष 4 को लेकर चल रही अटकलों के बीच ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस खुशी जता रहे हैं बड़ा सबूत मिलने की बात कह रहे हैं।

Krrish 4

Krrish 4

तस्वीर में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और निक की को-स्टार एड्रिएन वॉरेन भी नजर आ रही हैं। सभी पांचों ने काले रंग के आउटफिट कैरी किए हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा-"हम यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब हम बाहर आए तो हम सुरप्रीसेड और इंस्पायर्ड महसूस कर रहे थे।जैसा हमने पहले कभी नहीं किया था। एक शानदार अनुभव था। निक आप बेस्ट हैं। क्या प्रदर्शन था। एड्रिएन आप शानदार हैं। इतना अद्भुत शो। थिएटर, संगीत, मस्ती और भोजन की एक अद्भुत रात के लिए प्रियंका चोपड़ा धन्यवाद।"

End of Feed