Shah Rukh Khan hugs Nita Ambani: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान उर्फ शाहरुख खान अंबानी परिवार के काफी करीब हैं। अंबानी परिवार के हर फंक्शन पर शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ जाते हैं। बीती रात भी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार की गणेश पूजा पर पहुंचे थे। शाहरुख खान के साथ उनकी सास, छोटे बेटे अबराम, बेटी सुहाना खान और पत्नी गौरी खान नजर आए। अंबानी परिवार की गणेश पूजा इवेंट का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नीता अंबानी (Nita Ambani) को उत्साह में गले लगाते दिख रहे हैं। शाहरुख खान और नीता अंबानी का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
Shah Rukh Khan-Nita Ambani के वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट
अभिनेता शाहरुख खान और नीता अंबानी का ये वीडियो जब से इंटरनेट पर वायरल हुआ है तब से ही लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि किंग खान वाकई अंबानी परिवार के काफी करीब हैं, वरना किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि नीता अंबानी को यूं गले लगा सके। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'ये दोनों कैसे बच्चों की तरह गले लग रहे हैं।' तो दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'शाहरुख खान का चार्म ही कुछ ऐसा है कि लोग उन्हें गले लगाने को मजबूर हो जाते हैं।'
बता दें अंबानी परिवार की गणेश पूजा में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे पहुंचे थे। शाहरुख खान के अलावा सलमान खान, दिशा पाटनी विक्की कौशल और करण जौहर जैसे स्टार्स ने भी अंबानी परिवार की गणेश पूजा में शिरकत की थी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
