'अब मुझे विदा करो...' ये क्या बोल गए Amaal Mallik??

Amaal Mallik Post: म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक का एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने ऐसा ऐलान किया है, जिसे जानकर फैंस हैरान रह गए हैं।

Amaal Mallik Post: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अमाल ने हाल ही में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) के गाने 'ये आवारापन' को कंपोज किया था। इस बीच अमाल मलिक का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। अमाल मलिक के इस पोस्ट को देखकर लोग हिल गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Yash की Toxic को बेकार बताना यूट्यूबर को पड़ा बहुत महंगा)

amaal mallik break

अमाल मलिक ने लिया ब्रेक (pic credit-instagram)

अमाल मलिक ने लिया ब्रेक

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने लेटेस्ट पोस्ट में कहा है कि वो अब ब्रेक ले रहे हैं। अमाल ने अपने पोस्ट में बताया कि वह इस समय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मन, शरीर और आत्मा को आराम देने की जरूरत है। वह कुछ समय का ब्रेक लेकर खुद को बेहतर करना चाहते हैं और फिर नई ऊर्जा व नए गानों के साथ वापसी करेंगे। अमाल ने लिखा कि अगले साल तक वह किसी नई फिल्म के लिए म्यूजिक नहीं बनाएंगे। हालांकि, उनके कुछ पुराने और अब तक रिलीज न हुए फिल्मी गाने भविष्य में सुनने को मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये छोटी बजट की फिल्मों के गाने हैं और इन फिल्मों की रिलीज को लेकर स्थिति साफ नहीं है। उन्होंने फैंस से अपील की कि फिलहाल उन्हें परेशान न करें और किसी नई जानकारी के लिए इंतजार करें। अमाल ने लिखा, “म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब मैं वापस म्यूजिक की तरफ जा रहा हूं।”

End of Feed