Alpha X Review: शिव रवैल के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की फिल्म 'ऐल्फा' (Alpha) आज यानी 3 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहले फीमेल-लीड मूवी है। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद दर्शक इस मूवी को देखने के लिए बेताब नजर आए। इतना ही नहीं टिकट खिड़की पर 'ऐल्फा' ने शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज कराई है। मगर कई लोगों ने 'ऐल्फा' की जमकर तारीफ की है, तो कईयों को इसकी कहानी ने निराश ही किया है। एक यूजर ने बताया कि फिल्म की कहानी इतनी अच्छी नहीं है, जिसकी लोग उम्मीद कर रहे थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Alpha' Advance Booking: आलिया-शरवरी स्टारर पहले दिन करेगी ताबड़तोड़ कमाई, इतनी हुई एडवांस बुकिंग)
जानिए कैसी है 'ऐल्फा'...
'ऐल्फा' ने किया लोगों को निराश
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की फिल्म 'ऐल्फा' (Alpha) को लेकर एक यूजर ने X पर लिखा, 'हम अक्सर शिकायत करते हैं कि कोई भी फीमेल-लीड फिल्म में इतना पैसा लगाने की हिम्मत नहीं करता। आखिरकार यह कदम उठाया गया। उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी और एक अच्छी मिसाल कायम करेगी। उम्मीद है सब अच्छा होगा!' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इस मूवी की स्टोरी घटिया है। स्क्रीनप्ले बिलो एवरेज, वीएफएक्स बकवास हैं। आलिया भट्ट की एक्टिंग भी घटिया है। एक्शन सीक्वेंस हंसी लायक हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle BO Collection: 'कॉकटेल 2' को पछाड़ आगे निकली अक्षय कुमार की फिल्म, 7वें दिन हुई इतनी कमाई)
इतने करोड़ ओपनिंग लेगी 'ऐल्फा'
एडवांस बुकिंग को देखने के बाद अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है। इस मूवी में बॉबी देओल और अनिल कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में ऋतिक रोशन का भी एक शानदार कैमियो होने वाला है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
