Alpha Teaser: Alia Bhatt का 'किलर' लुक देख उड़ जाएगी नींद, इस दिन रिलीज होगा टीजर

Alpha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच फिल्म अल्फा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Alpha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा (Alpha) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। वाईआरएफ की ये स्पाई थ्रिलर मूवी का सभी लोग इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। इस बीच आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी अल्फा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म अल्फा का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-खुद को साबित करना पड़ता है' आलिया-रणबीर पर लगे नेपोटिज्म के टैग पर Imtiaz Ali का रिएक्शन)

alia bhatt alpha

अल्फा को लेकर सामने आया अपडेट (pic credit-instagram)

कब रिलीज होगा अल्फा का टीजर

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशराज फिल्म्स 10 जून को फिल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीजर में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे बचपन से ही एक खतरनाक और ताकतवर एजेंट बनने के लिए तैयार किया जाता है। इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री हो रही है। इससे पहले इस यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म का जोरदार प्रमोशन शुरू किया जाएगा। यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए खास स्ट्रेटजीतैयार की है।

End of Feed