बॉलीवुड

'60 की उम्र में शादी करना गलत...' Aamir Khan की शादी पर राखी गुलजार ने किया रिएक्ट

Aamir Khan Wedding: आमिर खान 60 साल की उम्र में फिर से शादी कर रहे है। इसे लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान की शादी पर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने रिएक्ट किया है।

Image

राखी गुलजार ने कही ये बात (pic credit-instagram)

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई कि आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने वाले हैं। फिर आमिर खान ने भी कंफर्म कर दिया कि वो 5 जुलाई को गौरी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं। 60 साल की उम्र में आमिर खान फिर से शादी कर रहे है तो कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं। इस मामले पर अब दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार (Rakhee Gulzar) ने रिएक्ट किया है। (ये भी पढ़ें-61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan, Gauri Spratt संग करेंगे निकाह)

aamir gauri

राखी गुलजार ने कही ये बात (pic credit-instagram)

राखी गुलजार ने कही ये बात

दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट की शादी के फैसले का समर्थन किया है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई 2026 को शादी करने राखी गुलजार ने कहा कि वो आमिर खान के साथ कभी काम नहीं कर पाईं और फिल्म इंडस्ट्री में क्या चल रहा है उसपर भी ज्यादा नजर नहीं रखतीं। हालांकि, वो आमिर को एक बेहद ईमानदार और सच्चा इंसान मानती हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान आज भी अपनी एक्स पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। राखी के अनुसार, यह आमिर के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है।

कब होगी शादी

आमिर खान के 60 साल की उम्र में दोबारा शादी करने को लेकर उठ रहे सवालों पर राखी ने कहा कि खुशी और साथ निभाने का उम्र से कोई संबंध नहीं होता। उन्होंने पूछा कि 60 साल की उम्र में शादी करने में आखिर गलत क्या है। इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट डी नीरो का उदाहरण भी दिया। राखी ने कहा कि रॉबर्ट डी नीरो 80 साल की उम्र के बाद भी पिता बने थे। उनके मुताबिक, किसी भी शादी की सफलता उम्र पर नहीं बल्कि रिश्ते की समझ और सम्मान पर निर्भर करती है। बताते चलें कि आमिर खान 5 जुलाई को गौरी संग शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article