बॉलीवुड

Exclusive: 'खुद को साबित करना पड़ता है' आलिया-रणबीर पर लगे नेपोटिज्म के टैग पर Imtiaz Ali का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 6, 2026, 08:00 AM IST

Imtiaz Ali on Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: डायरेक्टर इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नेपोटिज्म पर हो रही आचोलना पर साथ दिया है। इम्तियाज अली ने Zoom से बात करते हुए कहा कि...

Image

इम्तियाज अली ने आलिया-रणबीर को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom/ IMDb)

Imtiaz Ali on Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। लेकिन इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को कई बार आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह नेपोटिज्म। अब इसको लेकर डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का साथ दिया है। इम्तियाज अली ने Zoom से बात करते इसको लेकर अपनी राय दी, तो चलिए जानते हैं कि डायरेक्टर ने क्या कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'बस PR है...' रामायण-वाराणसी के भारी भरकम बजट पर Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी)

इम्तियाज अली ने दिया आलिया-रणबीर का साथ

एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह इम्तियाज अली का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। इम्तियाज अली ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की आलोचना पर कहा कि 'मुझे लगता है कि आलिया, रणबीर और फिल्म इंडस्ट्री में पैदा हुए कई दूसरे कलाकारों को एक अलग तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ता है। उनके सामने अपने परिवार के सफल लोगों की मिसाल होती है। उन्हें अपने पिता, चाचा या मां जैसी बड़ी हस्तियों से तुलना झेलनी पड़ती है और खुद को सफल साबित करना पड़ता है। मेरे जैसे बाहर से आने वाले लोगों के लिए यह थोड़ा आसान होता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टीवी शो डायरेक्ट करूंगा, लेकिन जब किया तो मुझे लगा कि ये आसान है। मेरी बेटी के लिए शायद ऐसा नहीं होगा।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'एक दिन' के फ्लॉप होते ही 'Ramayan' के मेकर्स ने Sai Pallavi को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब होगा बड़ा बदलाव)

इम्तियाज अली ने की तारीफ

इम्तियाज अली ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि 'आज रणबीर इंडस्ट्री के शानदार स्टार हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लोग उन्हें नेपो किड कह सकते हैं, लेकिन उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखकर ऐसी बातें अपने आप खत्म हो जाती हैं। आलिया भट्ट भी इतनी शानदार कलाकार हैं कि आपको यह नहीं लगेगा कि उन्हें सिर्फ मौका मिल गया, बल्कि आप चाहेंगे कि उन्हें और अच्छे रोल मिलें। लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री में पैदा होते हैं, उन्हें खुद को साबित करने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।'

रणबीर कपूर के भगवान राम के रोल को लेकर कही ये बात

इम्तियाज ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच फिल्मों और कला को लेकर डीप बॉन्ड होता है। वे अक्सर फिल्मों, किरदारों, स्क्रिप्ट और कहानी कहने के तरीके पर खुलकर चर्चा करते हैं। बिना किसी झिझक के वे अपने विचार एक-दूसरे से शेयर करते हैं। यही उनकी दोस्ती की नींव बना। रणबीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 'वो खुद को पूरी तरह किरदार में ढाल लेते हैं। एक इंसान या एक्टर के तौर पर उनकी कोई अलग छाप बीच में नहीं आती। वो जॉर्डन बन सकते हैं, बर्फी बन सकते हैं, भगवान राम बन सकते हैं और आपको कभी नहीं लगेगा कि आप रणबीर कपूर को देख रहे हैं। आपको सिर्फ वही किरदार दिखाई देगा। शायद बाद में आपको एहसास होगा कि उन्होंने कितना शानदार काम किया है, क्योंकि वह ऐसा दिखाते नहीं कि कोई खास कोशिश कर रहे हैं।' जब उनसे रामायण की कास्टिंग के बारे में पूछा गया तो इम्तियाज ने कहा कि 'मैं मीडिया की हर खबर पर नजर नहीं रखता, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या-क्या सामने आ चुका है। लेकिन मैं ये देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि रणबीर कपूर श्रीराम के किरदार को कैसे निभाते हैं। मुझे यकीन है कि वो इस किरदार को एक इंसान के नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे।'

शाहरुख खान संग दोबारा काम करेंगे?

इम्तियाज अली ने कहा कि जब हैरी मेट सेजल से उन्होंने यह नहीं सीखा कि वह बड़े सितारों के साथ काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि हर अनुभव अलग होता है। मैं फिर से शाहरुख के साथ काम करना चाहूंगा और हो सकता है कि वो फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हो। तब लोग कहेंगे कि मेरा तरीका सफलता का फॉर्मूला है, जब तक कि किसी दूसरी फिल्म में वो काम न करे। हर फिल्म और हर अनुभव अपने आप में अलग होता है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article