Alia Bhatt's Birthday Wish for Sister in Law Riddhima Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक पॉवर कपल हैं। दोनों ही स्टार्स अपने करियर में कमाल कर रहे हैं। इस बीच दोनों ही स्टार्स अपनी फैमिली को भी पूरा वक्त देने की कोशिश करते हैं। रणबीर की बहन और आलिया भट्ट की भाभी रिद्धिमा कपूर साहनी आज 15 सितंबर, 2024 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा ने अपने बर्थडे को दमदार अंदाज से सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। रिद्धिमा की इन फोटो पर रिएक्ट करते हुए आलिया भट्ट ने भी अपनी ननद की बर्थडे की बधाई दी हैं। उन्होंने रिद्धिमा को सबसे खूबसूरत महिला भी बताया है। जिसके बाद अब यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी आलिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का तो यह भी मानना है कि आलिया बॉलीवुड की बेस्ट भाभी हैं। यहां इस वायरल पोस्ट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Love & War Release Date: इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान
Alia Bhatt Birthday Wish for Riddhima Kapoor
आलिया भट्ट ने यूं दी रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की बधाई
रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बर्थडे केक के साथ पोज करती दिख रही हैं। फैंस को भी बर्थडे गर्ल की खूबसूरती साफ नजर आ रही है। इन फोटोज पर आलिया भट्ट के अलावा, मनीष मल्होत्रा, नीलम कोठारी, आयशा श्रॉफ और कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए कई यूजर लिख रहे हैं कि आलिया सच में एक बड़ी स्टार होने के साथ ही अपने रिश्तों का भी खयाल रखना जानती हैं।
