बॉलीवुड

Deepika Padukone और नन्ही बिटिया को घर ले जाने अस्पताल पहुंचे ससुराल वाले, जोर-शोर से करेंगे बेटी का स्वागत

Ranveer Singh Family come to Receive Deepika Padukone at Home : बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) की फैमिली दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और नन्ही बिटिया को आज घर ले जाने वाली है। रिकवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को आज छुट्टी मिल सकती है। आज सुबह-सुबह अस्पताल के बाहर रणवीर सिंह की गाड़ी को स्पॉट किया गया है।

Image

Ranveer Singh Family come to Receive Deepika Padukone at Home

Ranveer Singh Family come to Receive Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के घर 8 सितंबर को नन्ही परी का स्वागत किया था। बॉलीवुड के पावर कपल अब इंडस्ट्री के न्यू मॉम-डैड बन गए हैं। बता दें कि पिछले शनिवार 7 सितंबर को देर रात दीपिका पादुकोण मुंबई के सर एच एन रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थी और रविवार को बेटी को जन्म दिया था। दीपिका पादुकोण पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में एडमिट है। आज सुबह-सुबह अस्पताल के बाहर रणवीर सिंह की गाड़ी को स्पॉट किया गया है।

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) की फैमिली दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और नन्ही बिटिया को आज घर ले जाने वाली है। रिकवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को आज छुट्टी मिल सकती है। अलसुबह सर एच एन रिलायंस अस्पताल के बाहर रणवीर सिंह की गाड़ी को देखा गया। जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था, बताया जा रहा कि आज पूरा परिवार दीपिका पादुकोण साथ लेकर जाने वाला है। पिछले कई दिनों से शाहरुख खान से लेकर मुकेश अंबानी तक नामी हस्तियां दीपिका से मिलने जा रही है। एक हफ्ते से दीपिका पादुकोण अस्पताल में एडमिट है और फैंस को अभी तक उनकी हेल्थ अपडेट नहीं मिली है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी के लिए नो फोन पॉलिसी रखने वाले हैं। अनुष्का शर्मा की तरह दीपिका - रणवीर ने भी बेटी को मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। हालांकि फैंस नन्ही गुड़िया को देखने के लिए बेताब हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article