Alia Bhatt not Attending Cannes Film Festival 2025: आज रात से फिल्मी दुनिया का बड़ा त्योहार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025( Cannes Film Festival 2025) शुरू होने जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट( Alia Bhatt) डेब्यू करने जा रही थी। हालांकि अब खबर सामने आई है कि फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में आलिया भट्ट शामिल नहीं होगी। आलिया से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट ने पहले दिन इससे न जुडने का फैसला किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद देश भर में चल रहे तनाव के चलते, आखिरी समय में कान्स में अपनी एंट्री को छोड़ने का फैसला किया है। पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया, लोरियल की एंबेसडर के रूप में, आलिया को कान्स में अपनी पहली एंट्री लेनी थी। उन्हें आज रात भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लेना था, जिसके लिए उन्हें इस वीकेंड पर निकल जाना था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव के मौजूदा समय में, वह देश के साथ एकजुटता व्यक्त करना चाहती थीं और उन्होंने जाने का फैसला नहीं किया।
सूत्र ने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि अभिनेत्री फेस्टिवल में बिल्कुल भी नहीं जाएंगी। यह फेस्टिवल 11 दिनों का है। बेशक, आज और कल के लिए उनके आस-पास और भी कई इवेंट्स होने थे, लेकिन वह अभी भी इस बात पर विचार कर रही हैं कि क्या वह आने वाले दिनों में इसमें शामिल हो सकती हैं या नहीं। यह उनके घर वापस आने के शेड्यूल पर भी निर्भर करेगा।
