Amar Kaushik Reacts on Alia Bhatt Joining Chamunda: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनके साथ हरकोई काम करने के लिए बेताब रहता है। इंडस्ट्री में मौजूद बड़े-बड़े निर्माता आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अपने फिल्म में लेने के लिए मोटी रकम भी ऑफर करते हैं। बीते कई दिनों से आलिया भट्ट को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कई मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की अगली फिल्म 'चामुंडा' (Chamunda) में नजर आ सकती हैं। इन खबरों पर अब निर्माता-निर्देशक अमर कौशिक ने खुलकर बात की। उन्होंने 'चामुंडा' में हुई आलिया भट्ट की एंट्री पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
'चामुंडा' में आलिया भट्ट को लेने पर अमर कौशिक ने दिया रिएक्शन
जूम से बात करते अमर कौशिक ने 'चामुंडा' को लेकर चल रही चर्चा पर बात की। अमर कौशिक ने कहा, 'हम लोग फिल्म की कहानी को लिख रहे हैं। कहानी एक बार पूरी हो जाए, यकीन है कि ये सबको पसंद आएगी। कहानी पूरी होने के बाद इस मूवी को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हम इसे किसके साथ बनाएंगे, स्टार कौन होगा, जब तक हम साइन नहीं कर लेते, जब तक हम शूटिंग पर नहीं जाते, तब तक क्या होगा... इस बारे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।' अमर कौशिक ने यह खुलासा नहीं किया है कि वो इस मूवी को आलिया भट्ट के साथ ही बनाएंगे।
अमर कौशिक ने आगे आलिया भट्ट की कास्टिंग कन्फर्म नहीं की। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैं आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहता हूं। मैं सभी बड़े और अच्छे एक्टर्स के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। इसलिए मैं जल्द से जल्द फिल्में बनाता हूं ताकि मैं सभी को कास्ट कर सकूं।' वर्कफ्रंट की बात करें अमर कौशिक ने अपनी आने वाली फिल्म 'शक्ति शालिनी' पर काम शुरू कर दिया है। इस मूवी में अनीत पड्डा को फाइनल किया गया है। अनीत पड्डा ने फिल्म 'शक्ति शालिनी' में कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर अपनी जगह बनाई है।
