इस अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी Alia Bhatt, जानें कब रणबीर कपूर के घर आएगा नन्हा मेहमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 09:21 AM IST

Alia Bhatt Pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा अलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द रणबीर कपूर के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।

Alia Bhatt Pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा अलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द रणबीर कपूर के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दोनों 14 अप्रैल को इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे और जून में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अभिनेत्री अपनी डिलीवरी के बाद काफी लंबा ब्रेक लेने वाली हैं और मां बनने के बाद तुरंत काम पर वापस लौटने के मूड में नहीं हैं। वहीं उनकी डिलीवरी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। आलिया भट्ट की डिलीवरी कहां होगी, यह बात भी सामने आ गई है।

इस अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी Alia Bhatt, जानें कब रणबीर कपूर के घर आएगा नन्हा मेहमान

बता दें कि आलिया की ड्यू डेट (Alia Batt Due Dae) काफी नजदीक है। हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म पूरी हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई दिन तक छाई रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपूर खानदान की नई बहू नवंबर, 2022 के अंत या फिर दिसंबर, 2022 के शुरुआती हफ्तों में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। पिंकविला (Pinkvilla) की एक्स्क्लूसिव रिपोर्ट के हिसाब से आलिया भट्ट एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (H N Reliance Foundation Hospital) में अपने बच्चे को जन्म देंगी। रिपोर्ट का दावा है कि यहां आलिया के लिए कमरा बुक हो चुका है।

End of Feed