आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा आज एक साल की हो गई हैं। कपल के लिए आज का दिन बेहद खास है। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी के पहले बर्थडे की खास तैयारियां की है। कपल ने अभी तक अपने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने फैंस संग राहा के बर्थडे केक की फोटो शेयर की है। फोटो में राहा के छोटे-छोटे हाथों से बर्थडे केक को मैश करते हुए दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। फैंस एक्ट्रेस की बेटी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
Alia Bhatt (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर राहा के बर्थडे की छोटी सी झलक दिखाते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में राहा अपने केक के साथ मस्ती कर रही हैं। दूसरे फोटो में रणबीर, आलिया और राहा के हाथ में पूजा के फूल है। वहीं, तीसरे पोस्ट में राहा खेल रही है। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे माई लिटिल बेबी टाइगर।
आलिया ने खास अंदाज में राहा को विश किया बर्थडे
आलिया से पहले राहा की दादी और नानी ने इंस्टाग्राम पर विश किया। रणबीर-आलिया के लिए बेटी राहा बेहद स्पेशल है। दोनों अपने हर इंटरव्यू में राहा को लेकर बात करते हैं। आलिया ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था आखिर क्यों उन्होंने अभी तक राहा का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस काम के साथ -साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से बैलेंस कर रही हैं।
