बॉलीवुड

Salaar Release Date: डंकी के चलते नहीं पोस्टपोन होगी प्रभास की सालार, इस दिन आएगा धमाकेदार ट्रेलर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2023, 08:27 AM IST

Salaar Release Date: सुपरस्टार प्रभास की मूवी सालार की रिलीज डेट को लेकर बीते कई महीनों से चर्चा चल रही हैं, पहले जहां मूवी को 28 सितंबर को रिलीज किया जाना था, जिसके बाद इसके 22 दिसंबर को पोस्टपोन कर दिया। हालांकि अब मूवी की रिलीज डेट को लेकर एक और दावा किया जा रहा है।

Image

Prabhas' Salaar is not going to Postponed

Salaar Release Date: सुपरस्टार प्रभास की मूवी सालार की रिलीज डेट को लेकर बीते कई महीनों से चर्चा चल रही हैं, पहले जहां मूवी को 28 सितंबर को रिलीज किया जाना था। जिसके बाद इसे पोस्टपोन कर दिया और 22 दिसंबर नई रिलीज डेट चुनी गई थी, हालांकि शाहरुख खान की मूवी डंकी भी 22 दिसंबर वाले दिन ही रिलीज होने वाली है, जिस वजह से सालार को एक बार फिर पोस्टपोन करने की बात सामने आ रही थी। हालांकि अब मूवी की रिलीज डेट को लेकर एक और दावा किया जा रहा है। पहले खबर सामने आई थी कि मूवी को अगले साल 2024 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है।

क्योंकि मेकर्स शाहरुख खान की फिल्म डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश नहीं चाहते हैं, हालांकि अब एक बार फिर दावा किया जा रहा है कि मूवी को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा और यह 22 दिसंबर को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

22 दिसबंर को ही रिलीज होगी सालार

इस बारे में बताते हुए 'ट्रेड एनालिस्ट' रमेश बाला ने ट्वीट किया, 'बड़ी खबर: सालार: पार्ट 1 सीजफायर का ट्रेलर नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। प्रशांत नील की डायरेक्टेड और प्रभास स्टारर एक्शन फिल्म दर्शकों के बीच 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।' जिसके बाद अब तय है कि डंकी बनाम सालार का बॉक्स ऑफिस क्लैश दिखने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article