बॉलीवुड

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान-ऐश्वर्या ने लूटी लाइमलाइट, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2023, 12:20 PM IST

Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लेकिन इस पार्टी की लाइमलाइट सलमान खान और ऐश्वर्या राय रहे।

Image

Aishwarya Rai and Salman Khan (credit pic: instagram)

Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक के लिए ये त्योहार बेहद खास है। बीटाउन में दिवाली पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे नजर आए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पार्टी में सलमान, ऐश्वर्या से लेकर सिद्धार्थ- कियारा तक ने शिरकत की।

पार्टी के लिए ऐश्वर्या ने लाल रंग का कुर्ता और शरारा चुना था। एक्ट्रेस लाल रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पार्टी के लिए एथनीक लुक लिया था। सिद्धार्थ और कियारा भी साथ में पहुंचे थे। कपल ने अपने फैशन स्टेटमेंट से हर किसी को हैरान कर दिया था। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पार्टी में सभी सेलिब्रिटीज एथनिक लुक में नजर आए। वहीं, सलमान खान कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

सलमान- ऐश्वर्या ने लूटी लाइमलाइट

सलमान अपने बिजी शेड्यूल में से फ्री होकर पार्टी में आए थे। एक्टर कैजुअल लुक में भी काफी हैंडसम लग रहे थे। भाईजान का कैजुअल लुक चर्चा में है। एक्टर ने दिवाली पार्टी के लिए ब्लू शर्ट और कारगो पैंट पहनी थी। दिवाली पार्टी में नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची थी। इस साल दिवाली 12 नवंबर को है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article