बॉलीवुड

Tara Sutaria Confirms Breakup: तारा सुतारिया का आदर जैन से हुआ ब्रेकअप, बोलीं- मैं सिंगल हूं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2023, 03:35 PM IST

Tara Sutaria Confirms Breakup With Aadar Jain: तारा सुतारिया का आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो सिंगल है और किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

Image

Tara Sutaria Aadar Jain (credit pic: instagram)

Tara Sutaria Confirms Breakup With Aadar Jain: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि तारा और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 एक्ट्रेस अक्सर आदर के साथ स्पॉट होती थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में नजर आते थे। दोनों की जोड़ी को दर्शक साथ में पसंद करते थे। अब तारा ने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो सिंगल है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

तारा से पूछा गया कि जब आपके लिंकअप का खबरें आती हैं तो आपका क्या रिएक्शन होता है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझ इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे मम्मी- पापा काफी कूल और सपोर्टिव है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो खबरें पढ़ते हैं तो हंसने लगते हैं। मेरे रिलेशनशिप की खबरें तो मेरी डेब्यू फिल्म के रिलीज से पहले से आ रही है।

15 नवंबर को रिलीज होगी अपूर्वा

तारा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मरजावां में नजर आई थीं। एक्ट्रेस अब थ्रिलर फिल्म अपूर्वा में दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अपूर्वा में तारा के साथ अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव, धैर्य करवा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अपूर्वा 15 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article