आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने अपने नए घर 'वास्तु' में मनाई दिवाली, फूलों से सजा घर, सामने आई इन्साइड फोटोज

Alia-Ranbir Kapoor Celebrate Diwali in New Home: अपने मायके में दिवाली मनाने के बाद आलिया भट्ट ने अपने नए घर में दिवाली मनाई। अपने घर के स्टाफ और लोगों के साथ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट दिवाली मनाते नजर आए। घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आलिया-रणबीर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

Alia-Ranbir Kapoor Celebrate Diwali in New Home: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) आखिरकार अपने नए घर में शिफ्ट हो ही गए। दिवाली से ठिक दो दिन पहले आलिया-रणबीर ने नए घर में कदम रखा। पिछले कुछ महीनों से बज बना हुआ था कि कपल इस घर में कब रहने जाएगा। लेकिन अब रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार को लेकर इस घर में आ गए हैं। इस बार की दिवाली नए घर में ही मनाई गई। आलिया ने अपने घर को फूलों से सजाया और जमकर एन्जॉय किया। घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आलिया-रणबीर अपने स्टाफ के साथ फोटो ले रहे हैं।

Alia-Ranbir Kapoor Celebrate Diwali in New Home

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें कपल अपने नए सजे हुए घर के अंदर खड़ा है। आलिया भट्ट ब्लू कलर के सूट में एकदम सिम्पल नजर आ रही है। वहीं रणबीर कपूर ने भी रॉयल ब्लू रंग का कुर्ता पहना है। दोनों काफी सिम्पल नजर आ रहे हैं। आलिया-रणबीर अपने स्टाफ के लोगों के साथ फोटोज लेते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में घर के अंदर की झलक दिखाई पड़ रही है। घर को गेंदे के फूलों से सजाया है। व्हाइट रंग का फर्नीचर और दीवारें नजर आ रही है। जिसे देखने से पता चल रहा है कि घर अभी नया है। आलिया भट्ट ने दिवाली से दो दिन पहले मीडिया को बताया था कि वह अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। आलिया ने कहा था कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। हमारे साथ-साथ सोसाइटी और पड़ोसियों की निजता की फिक्र की जाए।

End of Feed