Alia Bhatt Pre Birthday Celebration: पति को खिलाने से पहले आलिया भट्ट ने खुद खाया केक, तीन दिन पहले ही मना लिया जन्मदिन

Alia Bhatt Pre Birthday Celebration: आलिया भट्ट ने देर रात अपना जन्मदिन मनाया। 32 वें जन्मदिन से करीब दो दिन पहले ही आलिया ने पैपराजी के साथ केक काटा जिसकी वीडियो सामने आई है। आलिया भट्ट केक काटते हुए मस्ती में झूम रही है। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट वीडियो

Alia Bhatt Pre Birthday Celebration: अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने जन्मदिन से पहले प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया। हाल ही में उन्होंने जन्मदिन से तीन दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की केक कट करते हुए वीडियो सामने आई है। जिसमें वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ केक काटती नजर आ रही है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ नाइट सूट में हैं और दोनों कपल एन्जॉय कर रहे हैं।

Alia Bhatt Pre Birthday Celebration

वीडियो में आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) अपने जन्मदिन का केक काटती हुई नजर आ रही हैं, उनके साथ रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) भी हैं। वीडियो में पैपराजी आलिया भट्ट के लिए हैप्पी बर्थडे गा रहे हैं। अपने जन्मदिन की खुशी में आलिया भट्ट नाचते हुए एन्जॉय कर रही है। इसके बाद, आलिया मस्ती-मज़ाक में केक का पहला टुकड़ा खाती हैं, वह रणबीर कपूर को चिड़ाते हुए खुद केक खाती है। उसके बाद आलिया-रणबीर कपूर को केक खिलाती है और मिस्टर कपूर आलिया भट्ट के माथे पर किस करते हैं। दोनों स्टार्स ने पार्टी के लिए नाइट सूट पहना हुआ है। कपल साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस साल आलिया भट्ट 32 साल की हो जाएगी। फैंस उन्हें दो दिन पहले ही बधाइयां दे रहे हैं।

End of Feed