बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। बॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में हार्ट ऑफ स्टोन में डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक किया है। एक्ट्रेस के रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने पहली बार पेरिस फैशन वीक में लॉरियल के वॉक किया क्योंकि आलिया इसकी ब्रांड एम्बेसडर हैं। एक्ट्रेस ने रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस मैटलिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें-Fabulous Lives v/s Bollywood Wives सीजन 3 का नया पोस्टर आया सामने, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज
Alia Bhatt (credit Pic: Instagram)
एक्ट्रेस ने अपने रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन दिया है। आलिया का रैंप वॉक यूजर्स को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं आलिया
एक यूजर ने लिखा, डैडी केजो यहां पर काम नहीं आएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, आलिया बेहतरीन एक्ट्रेस हैं लेकिन ऐश्वर्या, प्रियंका और सुष्मिता की तरह सुपर मॉडल नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, ये 5'10 की रेस में 5'3 वाले लोगों को कौन देखगा। इसके लिए पैसे मिले होंगे। आलिया के सपोर्ट में उनके फैंस उतरे हैं। एक्ट्रेस के फैंस का कहना है कि आलिया हमेशा की तरह खूबसूरत और कॉन्फिडेंट लग रही हैं। पेरिस फैशन वीक में आलिया के अलावा ऐश्वर्या राय ने भी रैंप वॉक किया था। दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं।
