बॉलीवुड

Swara Bhasker और Fahad Ahmad ने धूमधाम से मनाया बेटी राबिया का पहला जन्मदिन, पिक्स के साथ शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

Swara Bhasker's Celebrate Raabiyaa's first Birthday: 23 सितंबर की रात बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी लीडर और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद ने बेटी राबिया का पहला जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। स्वरा ने बेटी के साथ कई पिक्स शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Image

Swara Bhasker-Fahad Ahmad's Celebrate First Birthday of Daughter Raabiyaa

Swara Bhasker's Celebrate Raabiyaa's first birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और समाजवादी पार्टी लीडर और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद (Fahad Ahmad) ने साल 2023 में शादी की थी। इन कपल की मुलकात साल 2020 में हुए एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। पहली नजर में स्वरा और फहाद एक-दूसरे को दिल बैठे थे। बीते साल 16 फरवरी के दिन शादी करने के कुछ दिनों बाद ही स्वरा भास्कर ने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की। साल 2023 में 23 सितंबर के दिन स्वरा भास्कर ने एक बेटी राबिया को जन्म दिया था। बीते दिन राबिया (Raabiyaa) एक साल की हो गई हैं। 23 सितंबर को स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने बेटी राबिया का पहला जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया।

मंगलवार की रात स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया का जन्मदिन सेलिब्रेट करने की कई पिक्स इंटरनेट पर साझा की हैं। इन पिक्स में स्वरा भास्कर ने बेटी का चेहरे छुपाया हुआ है। स्वरा भास्कर बेटी राबिया और पति फहाद अहमद के साथ खूब एन्जॉय करती दिखाई दीं। पिक्स भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया को अपनी प्रार्थनाओं का जवाब बताया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर इन दिनों भले ही फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने बीते कुछ सालों के अंदर 'तनु वेड्स मनु', 'वीरे दी वेडिंग' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। स्वरा भास्कर को लोगों के बीच असली पहचान धनुष और सोनम कपूर की फिल्म 'रंझाना' से मिली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article