वेब सीरीज

Fabulous Lives v/s Bollywood Wives सीजन 3 का नया पोस्टर आया सामने, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Fabulous Lives v/s Bollywood Wives Season 3: पॉपुलर वेब सीरीज फैब्लुस लाइव वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में महीप कपूर, सीमा सजदेह, रिद्धिमा सहानी समेत बाकी पॉपुलर चेहरे साथ में नजर आ रहे हैं।

Image

Fabulous Lives v/s Bollywood Wives (credit pic: instagram)

Fabulous Lives v/s Bollywood Wives Season 3: फैब्लुस लाइव वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन के आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर दिया है। इसी के साथ वेब सीरीज के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सीरीज के तीसरे सीजन में कई नए चेहरे शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में रिद्धिमा सहानी, शालिनी पस्सी और कल्याणी शाह चावला का नाम शामिल है। ये नए चेहरे सीरीज में भरपूर ड्रामा और तड़का लगाने वाले हैं। ये भी पढ़ें- Oscar 2025: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स में शामिल हुई Randeep Hooda की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने दी जानकारी

फैब्लुस लाइव विद बॉलीवुड वाइव्स में भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी सोनी और सीमा किरण सजदेह में मुख्य भूमिका निभाई हैं। सीरीज के पिछले दो सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीरीज में बॉलीवुड वाइव्स की कहानी को दिखाया गया है। अब सीरीज के तीसरे सीजन में मुंबई और दिल्ली की राइवलेरी को दिखाया जाएगा। फैंस को कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। मेकर्स ने कहानी को नयापन देने की कोशिश की है। फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

नेटफ्लिक्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, बेस्टीज तैयार हो जाओ। ओजी गैंग फिर से वापसी कर रहा है और साथ में आ रहे हैं नए चेहरे दिल्ली से नए ड्रामे के साथ। फैब्लुस लाइव वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स की तीसरा सीजन 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि सीरीज के तीसरे पार्ट को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। सीरीज में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा भी है जिन्हें कैमरे के सामने देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article