Ranbir -Alia :शादी के बाद पहली दिवाली कुछ ऐसे सेलिब्रेट कर रही हैं आलिया, साथ नहीं नजर आए रणबीर कपूर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 06:28 PM IST

Ranbir - Alia Diwali Plan : रणबीर और आलिया भट्ट की साथ में शादी के बाद पहली दिवाली है। आलिया ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर की हैं। फोटो में आलिया ने बताया है कि वो इस बार कैसे दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं।

Ranbir - Alia Diwali Plan : दिवाली का त्योहार (Diwali) हर किसी के लिए खास है। बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स लगातार दिवाली पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कई सेलेब्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि आलिया (Alia bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फर्स्ट दिवाली कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब खुद आलिया ने ही बता दिया है कि वो दिवाली कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं।

ranbir and alia (5)

ranbir and alia (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक दिवाली की थ्रौबैक तस्वीर शेयर की है और दूसरी फोटो में वो बेड पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन दोनों फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपनी थ्रोबैक फोटो के जरिए आप सबको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दे रही हूं क्योंकि मैं बिस्तर पर लेट कर दिवाली का बिता रही हूं। सभी को प्यार और रोशनी। एक्ट्रेस इन दिनों अपना खास ख्याल रख रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करके ब्रेक लिया है।

End of Feed