Varun- Alia साथ में करेंगे Dulhania 3 में काम! करण जौहर ने अटकलों के बीच बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 04:59 PM IST

Dulhania 3: करण जौहर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी दुल्हनिया के तीसरा पार्ट पर काम चल रहा है। फिल्म मेकर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान बताया कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। दुल्हनिया के तीसरे पार्ट में वरुण धवन और आलिया भट्ट साथ में नजर आएंगे।

Dulhania 3: फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म मेकर ने अपने करियर में 'कभी अलविदा ना कहना', 'कुछ कुछ होता है', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई हिट फिल्में दी है। फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि वो दुल्हनिया के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इस बात का खुलासा किया है। डायरेक्टर ने वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ दुल्हनिया के दो पार्ट्स बनाए हैं। फिल्म मेकर तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं।

End of Feed