Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ज्यादातर टाइम साथ में नजर आते हैं। कपल के बीच में लड़ाई - झगड़े भी जमकर होते हैं। वीकेंड का वार पर समर्थ और ईशा एक- दूसरे के क्लोज होते नजर आए। सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स समर्थ और ईशा के रोमांटिक मोमेंट को देखने के बाद भड़क गए। यूजर्स कपल को जमकर खरी-खोटी सुना रहे है। वीडियो में ईशा और समर्थ बेड पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ईशा काफी उदास नजर आ रही हैं और समर्थ से किसी बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में समर्थ ईशा की बात सुनते हुए उन्हें किस करते हुए नजर आते हैं। समर्थ कहते हैं कि हम दोनों अपने बीच की गलतफहमियां दूर कर लेंगे। यूजर्स का कहना है कि समर्थ घर में अलग ही दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इनको टेंपटेशन आयलैंड में भेजो। दूसरे यूजर ने लिखा, इनकी अलग ही लस्ट स्टोरी चल रही है। बिग बॉस के घर को आशिकी का धर्मशाला बनाकर रखा है।
यूजर्स ने लगाई ईशा-समर्थ की क्लास
वीकेंड पर सलमान ने ईशा को रियलिटी चेक दिया था। शो के होस्ट सलमान ने कहा था कि आपने अपनेे एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली थी। इसके बाद आपके करंट बॉयफ्रेंड समर्थ आ गए। इसके बाद आपकी कहानी बढ़ती हुई नहीं दिख रही हैं। आपको कोई अपना कॉम्पटिशन नहीं समझ रहा है। आप गेम में दिख नहीं रही हो ईशा।
