बॉलीवुड

KWK 8 : करण जौहर के साथ अपनी निजी जिंदगी के राज खोलने आ रही है ये जोड़ी, फैंस से नहीं हो रहा इंतजार

Koffee with Karan 8 New Guest: खबर सामने आई है कि शो के अगले एपिसोड में " गोविंदा नाम मेरा " जोड़ी विक्की कौशल और कियारा आडवाणी आने वाले हैं। जब से यह खबर सामने आई है फैंस दोनों को करण के शो में देखने के लिए बेताब है और जल्द से जल्द शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं।

Image

Kiara Advani-Vicky Kaushal at KWK 8

Koffee with Karan 8 New Guest: करण जौहर ( Karan Johar) का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का सीजन 8 इन दिनों छाया हुआ है। शो में लगातार एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी गेस्ट आ रहे हैं और फैंस को एंटरटेन्मेंट का भरपूर डोज मिल रहा है। पिछले हफ्ते जहां करण जौहर के कॉफी काउच पर करीना कपूर( Kareena Kapoor Khan) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने अपने राज खोले थे, वहीं इस बार शो में कियारा आडवाणी( Kiara Advani) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) नजर आने वाले हैं। फैंस इस हिंट के बाद से ही काफी एक्साइटमेंट हो गए हैं।

कॉफी विद करण सीजन 8 इस बार डबल गॉसिप के साथ शुरू हो गया है। सबसे पहले घर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी आई थी , पिछले एपिसोड में करीना कपूर और आलिया भट्ट ने करण के साथ गॉसिप की थी । अब खबर सामने आई है कि शो के अगले एपिसोड में " गोविंदा नाम मेरा " जोड़ी विक्की कौशल और कियारा आडवाणी आने वाले हैं। जब से यह खबर सामने आई है फैंस दोनों को करण के शो में देखने के लिए बेताब है और जल्द से जल्द शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। विक्की कौशल और कियारा आडवाणी के करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में शामिल होने की उम्मीद है। अभिनेताओं ने पहले ही शो के आगामी एपिसोड की शूटिंग कर ली है, जबकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि विक्की कौशल और कियारा आडवाणी एक साथ फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आए थे। ऑनस्क्रीन बनी इस जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला था जबकि यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज न होकर ओटीटी पर आई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article