छात्र आंदोलन में हुई हिंसा ने Alia Bhatt- Kamal Haasan को किया इमोशनल, स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 23, 2026, 11:53 AM IST

Kamal Haasan- Alia Bhatt on Student Protest: छात्र आंदोलन को लेकर कई स्टार्स के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। अब आलिया भट्ट और कमल हासन ने इसको लेकर पोस्ट किया है।

Kamal Haasan- Alia Bhatt on Student Protest: जंतर-मंतर से लेकर देशभर में छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस छात्र आंदोलन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस छात्र आंदोलन को लेकर आम लोगों के बाद अब स्टार्स ने इसको लेकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। सलमान खान (Salman Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) समेत कई स्टार्स अभी तक इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं। अब साउथ के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) ने अभी इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। तो वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रिएक्शन देती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं कि इन स्टार्स ने क्या लिखा है।

Kamal Haasan- Alia Bhatt on Student Protest

कमल हासन और आलिया भट्ट ने दिया रिएक्शन (Image Source: Chat GPT)

कमल हासन ने लिखी ये बात

कमल हासन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'जब एक बच्चा रोया था तब हमें सुन लेना चाहिए था। लेकिन हम तब तक इंतजार करते रहे जब तक हमारे बहुत सारे बच्चे मर नहीं गए। एक ऐसा सिस्टम जहां कोचिंग सीखने की जगह ले ले, चिंता जिज्ञासा की जगह ले ले वो सड़ चुका है। एक देश तब फेल हो जाता है जब उसके बच्चों को जवाबों की जगह बैरिकेड्स और लाठियां मिलें। सोनम वांगचुक आगे के सफर के लिए देश को आपकी की जरूरत है। कृपया अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दीजिए। भारत के बच्चों से तुम हममें सबसे अच्छे हो। तुमने अपना फर्ज निभा दिया। अब देश का फर्ज है कि वो तुम्हारा साथ दे। काश कि तुम्हारे सपने हमारी नाकामियों से हमेशा बड़े रहें।'

End of Feed