ali fazal and richa chadha mumbai reception: ऋचा चड्ढा और अली फजल अब पति-पत्नी बन चुके हैं। बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर को निकाह किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं अब ऋचा चड्ढा और अली फजल ने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जिसमें बी टाउन के कई सेलेब्रिटी पहुंचे। इस दौरान नए नवेले दूल्हा-दुल्हन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। ऋचा और अली अपने रिसेप्शन में शानदार लुक में नजर आए। अब सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग रिसेप्शन का लुक छा गया है।
Ali Fazal and Richa Chadha
ऋचा चड्ढा ने इस मौके के लिए सुर्ख रंग का वेस्टर्न आउटफिट चुना। जिसमें वो कमाल की लग रही थीं। वहीं अली फजल ब्लैक लिबास में नजर आए। इसमें वो खूब जच रहे थे। ऋचा चड्ढा के आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने बेहद ही खूबसूरत डिजाइनर गाउन कैरी किया था जिसे रंग और डिजाइन के आधार पर इंडियन टच दिया गया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने कानों मैचिंग ईयरिंग्स, हाथों में चूड़ियां और मांग टीका लगाया था। उनका लुक कमाल का लग रहा था। वहीं अली फजल ने इस मौके के लिए ब्लैक लॉन्ग ब्लेजर स्टाइल सूट मैचिंग पैंट के साथ कैरी किया।
ऋचा चड्ढा और अली फजल रिसेप्शन लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। अली-ऋचा के रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई हस्तियां पहुंचीं। विक्की कौशल भी मेहमान बने, जो बिना कैटरीना कैफ के बिना ही दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने पहुंचे थे।
अली और ऋचा के रिसेप्शन में सयानी गुप्ता का हॉट लुक देखने को मिला। इस दौरान वो कोई रिवीलिंग ब्लाउज के साथ साड़ी पहनकर पहुंचीं। एक्ट्रेस का रिसेप्शन में ये एक दम जुदा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी, ऋतिक रोशन सहित कई सितारे रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान ऋतिक रोशन को उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ देखा गया।
