Alanna Pandey Wedding: अनन्या पांडे की बहन अलाना ने लिए सात-फेरे, पति आइवर मैक्रे संग सामने आई पहली फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 17, 2023, 08:26 AM IST

Alanna Pandey and Ivor MacCray wedding first photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलापा पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे संग शादी रचा ली हैं। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की एक झलक शेयर की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अलापा पांडे और आइवर मैक्रे की शादी की पहली फोटो आई सामने।
  • अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की शादी की फोटोज।
  • फैंस अलापा और मैक्रे को शादी की बधाई दे रहे हैं।

Alanna Pandey Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अलाना ने अब अपने लन्बे रिलेशनशिप के शाद बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे (Ivor Mccray) संग शादी रचा ली है। अलापा और मैक्रे ने 16 मार्च को सात फेरे लिए हैं। इस दौरान कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शादी में नजर आए हैं। कई बॉलीवुस सितारे भी अलापा की शादी की रौनक बढ़ाते दिखे हैं। अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी के बाद दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए दोनों की शादी की प्यारी फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Alanna Pandey Wedding Photos

Alanna Pandey Wedding Photos

शादी की फोटोज हुईं वायरल

अभी तक कपल ने अपनी शादी की कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की हैं। हालांकि अलापा कि बहन अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी शेयर कर शादी की एक झलक दिखाई है। अनन्या की इस स्टोरी में अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी का एक वीडियो भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी नए शादीशुदा जोड़े की फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अलापा ने जहां सिल्वर रंग का लहंगा पहना हुआ है, वहीं मैक्रे भी मैचिंग रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed