Ishita dutta is pregnant: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता मां बनने वाली हैं। दृश्यम और दृश्यम 2 फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता, अपनी शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। जल्द ही एक्ट्रेस के घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस गुड न्यूज का खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने घेर लिया और तस्वीरें क्लिक करने लगे। इशिता की इन फोटोज और वीडियो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इशिता के बेबी बंप की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को बधाई भी दे रहे हैं, तो कई लोगों को हैरानी भी हो रही है। मशहूर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन इशिता को फैंस, फिल्म दृष्यम और उसके सीक्वल में उनके किरदार के लिए पहचानते हैं।
बेबी बंप की फोटोज हुईं वायरल
फोटोग्राफर विरल भयानी ने इशिता का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इशिता प्रेग्नेंट है और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं।’ इस बीच हैरानी की बाद यह है कि खुद इशिता दत्ता ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर को पोस्ट या जानकारी नहीं दी है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि इशिता जल्द ही खुद अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं। इस वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने बधाई देते हुए लिखा, ‘आपको प्रेग्नेंसी की काफी बधाई, पर मुझे हैरानी इस बात की है कि ये इतनी बड़ी है मुझे नहीं पता था।’
फैंस ने दी जमकर बधाई
इशिता के इस वायरल वीडियो पर फैंस की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप मां बनने वाली हैं, मुझे तो ये भी नहीं पता कि आपकी शादी भी हो चुकी है, वो भी 6 साल पहले। बता दें कि फिल्म 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' में इशिता ने अजय देवगन यानी विजय सालगांवकर की बेटी का रोल निभाया था।
