बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा फैन की वजह से हुईं अनकंफर्टेबल, भड़कीं एक्ट्रेस ने कह दी ये बात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 16, 2023, 09:10 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस फैंस के बीच घिर गई थी। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फैंस को सेलेब्स की प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए।

Image

malaika arora (credit pic: social media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस हमेशा की तरह स्टनिंग आउटफिट में नजर आईं। एयरपोर्ट से निकलते समय एक्ट्रेस को फैंस ने घेर लिया। एक्ट्रेस के मेल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल हो गईं। उन्होंने अपने एक फैन से कहा, आराम से। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

मलाइका वीडियो में ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कैजुअल आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस पहुंच गए। कई सारे फैंस के बीच मलाइका फंस गई। वीडियो में एक फैन मलाइका से बिल्कुल चिपकर खड़ा हो गया।

मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस ने एक मिनट के लिए उसे देखा और कहा आराम से। एक्ट्रेस फैन की इस हरकत पर काफी भड़क गई थी और वो वहां से सीधा अपने कार में चली गईं। वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये लोग किसी भी प्राइवेसी क्यों नहीं देते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या ये लोग पागल है। तीसरे यूजर ने लिखा, अगर चार आदमी मुझे घरे लेंगे तो मैं भी डर जाऊंगी।

मलाइका ने हाल ही में लैक्मी फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक दर्शकों को काफी पसंद आया था। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मलाइका को हाल ही में रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में देखा गया था। उनके शो पर नोरा फतेही, करण जौहर, भारती सिंह, अमृता अरोड़ा समेत कई सितारें नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article