Dhurandhar 2 में भी गर्दा उड़ाएंगे अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चलेगा सिक्का

Dhurandhar 2 Update:बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म धुरंधर 2 में भी अक्षय खन्ना धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dhurandhar 2 Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है, जो 14 जनवरी 2026 तक 1300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म धुरंधर 2 में भी अक्षय खन्ना धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

dhurandhar 2 akshaye khanna

pic credit- dhurandhar film

धुरंधर 2 में भी धमाल मचाएंगे अक्षय खन्ना

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक अब तक भारत में 810 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुकी है। इससे यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद निर्माताओं ने 'धुरंधर 2' की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना एक छोटे वन-वीक शेड्यूल के लिए जल्द सेट पर लौटेंगे। इस शूटिंग में उनके किरदार की बैकस्टोरी को और गहराई दी जाएगी और अगले पार्ट में उनके रोल में नई लेयर्स जोड़ी जाएंगी।'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। सीक्वल को फाइनल करने और चुनिंदा बदलावों के साथ स्पाई यूनिवर्स पहले फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद और मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

End of Feed