अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, एक्टर ने कहा- 'इतना बड़ा हो गया यार तू...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 15, 2025, 06:02 PM IST

Akshay Kumar on Son Birthday: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने बेटे आरव (Aarav) के 23वें जन्मदिन पर विश किया है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए देखते हैं ये पोस्ट...

Akshay Kumar on Son Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का एक मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया है। अक्षय कुमार ने ये पोस्ट फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे आरव (Aarav) के बर्थडे पर शेयर किया है। अक्षय कुमार ने प्यार भरे अंदाज में अपने लाडले को जन्मदिन की बधाई दीं।

Akshay Kumar on Son Birthday

Image Source: Akshay Kumar Instagram

अक्षय कुमार ने बेटे के बर्थडे पर लिखी पोस्ट

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अक्षय कुमार की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार अपने बेटे आरव को उसके 23वें जन्मदिन पर विश करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपने साथ बेटे की तस्वीर शेयर की। कैप्शन में एक प्यारा सा नोट भी लिखा। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा कि 'हैप्पी 23वां बर्थडे, आरव। जब मैं 23 का था मैं स्क्रीन पर लोगों को धुनना सीख रहा था अब तुम्हें देखता हूं, टेक से लेकर फैशन और डिनर टेबल पर बहस तक तुम मुझे हर जगह मात दे देते हो। देखते-देखते इतना बड़ा हो गया यार तू, तुम मुझे अपनी ही स्टोरी में प्राउड साइडकिक जैसा फील करवाते हो। लव यू बेटा। मेरे 23 सबसे शानदार साल तुम्हारे साथ बीते, इसके लिए चीयर्स।'

End of Feed