Bade Miyan Chote Miyan Teaser: रिपब्लिक-डे 2024 पर फैंस को सरप्राइज देंगे टाइगर श्रॉफ-अक्षय कुमार

Bade Miyan Chote Miyan teaser release date: डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर बड़े मियां-छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। खबरें हैं कि फिल्म के निर्माताओं ने इसके टीजर की रिलीज डेट लॉक कर दी है। बड़े मियां छोटे मियां के मेकर्स रिपब्लिक-डे पर अक्की-टाइगर के फैंस को सरप्राइज देंगे।

Bade Miyan Chote Miyan teaser release date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2023 धमाकेदार रहा है। इस साल जवान, पठान और एनिमल जैसी एक्शन मूवीज ने ताबड़तोड़ कमाई की है और लोगों को चौंकाकर रख दिया है। कोरोना काल के बाद बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार पिट रही थीं, जिस कारण लोग परेशान हो उठे थे लेकिन साल 2023 में रिलीज हुईं एक्शन मूवीज ने बता दिया है कि दर्शक बिग एक्शन एंटरटेनर्स के लिए घर से बाहर आना चाहते हैं। यही कारण है कि टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है, जो इस दौर के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं।

Bade Miyan Chote Miyan Teaser

Bade Miyan Chote Miyan Teaser

रिपब्लिक डे पर रिलीज होगा फिल्म Bade Miyan Chote Miyan का टीजर

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का प्रमोशनल कैंपेन अगले साल से शुरू होगा। फिल्म के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिपब्लिक-डे से शुरू करेंगे। इस दिनों दर्शकों के सामने बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज होगा। पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने धमाकेदार एक्शन से भरा टीजर बनाया है, जिसे वो रिलीज करने के लिए बेकरार हैं।

End of Feed