Hera Pheri 3: परेश रावल संग चल रहे विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'जो भी होगा आपके सामने...'

Akshay Kumar on Paresh Rawal Out From Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने इस मूवी से परेश रावल के बाहर होने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Akshay Kumar on Paresh Rawal Out From Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की साल 2025 में कई मूवीज रिलीज हो चुकी हैं। फिल्मों करने साथ-साथ अक्षय कुमार कई कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) की एक तरफ जहां शूटिंग शुरू होने वाली थी, वहीं दूसरी ओर अब यह अटक गई है। दिग्गज अभिनेता परेश रावल के इस मूवी से बाहर होने के बाद एक अलग ही विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में अब परेश रावल के साथ चल रहे विवाद पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ दी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में अक्षय कुमार ने अपनी क्या राय रखी है।

Akshay Kumar and Paresh Rawal

'कन्नापा' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, 'जो भी हो रहा है आप लोगों के सामने हो रहा है। मैं खुद भी अपनी फिंगर क्रॉस किए हुए हूं। मैं बस यही चाहता हूं जो भी अच्छा हो। सभी चीजें ठीक होनी चाहिए मुझे ऐसा ही लग रहा है।' परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' के बाहर के बाद से यह मूवी शुरू नहीं हो पा रही है।

End of Feed